गुरुवार, 22 जुलाई 2010

क्वींस बेटन 25 सितम्बर को बीकानेर में


राष्ट्रकुल खेलों की अलख लिए क्वींस बेटन रिले 25 सितम्बर को जैसलेमर से बीकानेर पहुंचनेगी।

रिले का नाल रोड पर गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा तथा डा.करणी सिह स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा।

जिला कलक्टर श्रेया गुहा ने बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित 19वें राष्ट्रकुल खेलों के तहत बेटन रिले 22 सितम्बर को जयपुर 23 को जोधपुर और 24 को जैसलमेर होते हुए 25 सितम्बर को बीकानेर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि यह रिले डा.करणी सिहं स्टेडियम से रवाना होकर मुख्य मार्ग होती हुई राजस्थान पशु चिकित्सा एंव पशु विज्ञान विश्वविघालय के आडिटोरियम पहुंचेगी।

गुहा के अनुसार जिले में प्रवेश से लेकर रिले की रवानगी तक कडी सुरक्षा की जाएगी। लगभग तीन दर्जन से ज्यादा वाहनों के काफिले की सुरक्षा कें लिए पुलिस के साथ-साथ सेना की भी मदद ली जाएगी।

बेटन रिले बीकानेर से 26 सितम्बर को चूरू होते हुए हिसार के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेगी।

नोएडा, गाजियाबाद व पूर्वी दिल्ली एनएच-24 तक भरें फर्राटा


कॉमनवेल्थ गेम्स के मद्देनजर खेलगांव के पास बनाए गए खेलगांव फ्लाईआ॓वर के एक कैरिज वे को मंगलवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस फ्लाईआ॓वर के चालू होने से निजामुद्दीन की आ॓र से गाजियाबाद व नोएडा जाने वाले वाहन फर्राटा भर सकेंगे।

फ्लाईआ॓वर के दूसरे कैरिज-वे को भी जल्द ही आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। फ्लाईआ॓वर के चालू होने से नोएडा, गाजियाबाद व पूर्वी दिल्ली की आ॓र जाने वाले वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी।

खेलगांव से चंद दूरी पर करीब 80 करोड़ की लागत से बने खेलगांव फ्लाईआ॓वर के एक कैरिज-वे को मंगलवार को डीडीए के अधिकारियों ने आम जनता के लिए खोल दिया। डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इस फ्लाईआ॓वर का निर्माण कार्य मार्च 2009 में शुरू किया गया था और इसे पूरा करने की अंतिम अवधि सितम्बर 2010 रखी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि कॉमनवेल्थ गेम्स प्रोजेक्ट में यह सबसे अहम प्रोजेक्ट था जो तय समय से दो महीने पहले बनकर तैयार हुआ है। खेलगांव से फ्लाईआ॓वर की दूरी महज 800 मीटर है। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखकर फ्लाईआ॓वर के दोनों किनारों पर साउंड व बुलेटप्रूफ दीवारें भी बनाई जाएंगी।

खेलगांव में रहने वाले खिलाड़ियों के लिए फ्लाईआ॓वर के नीचे से एक अंडाकर रोटरी बनाई जाएगी। जिससे फ्लाईआ॓वर के नीचे से ही खिलाड़ी पूर्वी दिल्ली स्थित यमुना स्पोर्ट्स कॉमप्लेक्स आ-जा सकेंगे।

Source: http://www.samaylive.com/sports-hindi/index.1.html

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें